ब्रेकिंग न्यूज़
🔥 चित्रकूट में पॉलिथीन पर सख्ती: SDM मऊ ने बाजार में मारा छापा, 22 दुकानदारों पर 14,700 रुपये का जुर्माना, फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को चेतावनी 🔥 चित्रकूट में बूथों की नई सूची जारी, 1200 से ज़्यादा मतदाता वाले केंद्रों का विभाजन 🔥 बरवापुर्दील ग्राम पंचायत की शिकायतों पर डीएम सख्त, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित; विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की होगी गहन पड़ताल 🔥 कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा, अजय कुमार लल्लू ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना 🔥 चित्रकूट: पानी माँगने पर नशेड़ियों ने दोस्तों पर चाकू से हमला किया, एक गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कुशीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वर्षों से जमे अधीक्षक, उठने लगे सवाल

कुशीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वर्षों से जमे अधीक्षक, उठने लगे सवाल

कुशीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वर्षों से जमे अधीक्षक, उठने लगे सवाल

  • कुशीनगर। जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर तैनात कुछ डॉ. अधीक्षक पिछले 4 से 5 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। लंबे समय से एक ही जगह पर तैनाती को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि शासन की स्थानांतरण नीति होने के बावजूद कई अधिकारी वर्षों से अपनी कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, जिले के कई सीएचसी पर अधीक्षकों की तैनाती लंबे समय से यथावत बनी हुई है, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों का समय-समय पर तबादला होता रहा है। ऐसे में लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर किन प्रभावशाली लोगों या अधिकारियों के इशारे पर ये अधीक्षक वर्षों से एक ही स्थान पर टिके हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर जमे रहने से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता प्रभावित होती है और मनमानी बढ़ने की आशंका रहती है। वहीं कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की जांच कर स्थानांतरण नीति का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। जनपद में यह मामला अब चर्चा का विषय बनता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि शासन की मंशा पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की है, तो वर्षों से जमे अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई - आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

IMARANUDDIN draggable=
IMARANUDDIN
District Bureau Chief

Kushinagar, Uttar Pradesh

NA

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह