पडरौना में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 5 गिरफ्तार, ₹2055 नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद
पडरौना में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 5 गिरफ्तार, ₹2055 नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद
कुशीनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पडरौना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते तथा ₹2,055 रुपये नगद (माल फड़) बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 जून 2026 की रात्रि में कोतवाली पडरौना क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पांच लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित गौड़, गुलसेर अंसारी, अशरफ अली, मोनू अंसारी तथा सम्फ्राज के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली पडरौना में मुकदमा संख्या 320/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को प्र0नि0 ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल रविप्रकाश सिंह, आशीष पटेल एवं आनन्द गुप्ता की टीम ने अंजाम दिया।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!