देर शाम विधायक शिवपाल सिंह यादव ने एसबी होटल का शुभारंभ किया
देर शाम विधायक शिवपाल सिंह यादव ने एसबी होटल का शुभारंभ किया
देर शाम विधायक शिवपाल सिंह यादव ने एसबी होटल का शुभारंभ किया

जसवंतनगर/इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने हाईवे सर्विस रोड किनारे स्थित एस बी होटल एंड रेस्टोरेंट का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर होटल संचालक एवं राजकीय ठेकेदार शेषबिन्दु शर्मा ने विधायक का स्वागत किया। शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
होटल के संचालक शेषबिन्दु शर्मा ने विधायक शिवपाल सिंह यादव को होटल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सब होटल एंड रेस्टोरेंट में ग्राहकों के ठहरने के लिए बेहतर कमरों के साथ ही खानपान की उत्तम व्यवस्था की गई है। होटल में आने वाले ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने होटल के शुभारंभ पर संचालक शेषबिन्दु शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रतिष्ठान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि होटल के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, प्रदीप अग्रवाल, रवि यादव, महेश चंद्र शर्मा, अनिकेत शर्मा, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा और पारस शर्मा सहित अन्य लोगों ने विधायक शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला समाचार
-
-
-
-
-
-
-
-
-
बारिश से हाईवे-19 पर लगा लंबा जाम, आवागमन ठपSep 26, 2026 -

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!