ब्रेकिंग न्यूज़

गौशाला में लंबी से तीन गोवंश की मौत तीन बीमार भाकियू टिकैत ने उठाए देखरेख पर सवाल, एडीओ ने विशेष टीम से जांच कराने की कही बात

गौशाला में लंबी से तीन गोवंश की मौत तीन बीमार भाकियू टिकैत ने उठाए देखरेख पर सवाल, एडीओ ने विशेष टीम से जांच कराने की कही बात

गौशाला में लंबी से तीन गोवंश की मौत तीन बीमार भाकियू टिकैत ने उठाए देखरेख पर सवाल, एडीओ ने विशेष टीम से जांच कराने की कही बात

गौशाला में लंपी से तीन गोवंश की मौत, तीन बीमार

भाकियू टिकैत ने उठाए देखरेख पर सवाल, एडीओ ने विशेष टीम से जांच कराने की कही बात


जसवंतनगर। ग्राम पंचायत सिसहाट के अंतर्गत पिपरैंदी स्थित गौशाला में लंपी बीमारी से तीन गोवंश की मौत और तीन के बीमार होने का मामला सामने आया है। गौशाला में गोवंश की मौत की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील उपाध्यक्ष मनोज यादव ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंश की देखरेख और उपचार व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।


मनोज यादव ने आरोप लगाया कि गौशाला में बीमार गोवंश के उपचार और देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि शासन की ओर से गोवंश के संरक्षण और गौशालाओं के संचालन के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, इसके बावजूद समय से उपचार और उचित देखरेख नहीं हो पाना गंभीर मामला है। उन्होंने पशुपालन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए नियमित चिकित्सकीय परीक्षण की मांग की।


ग्राम पंचायत सचिव सुषमा ने बताया कि गौशाला में छह गोवंश लंपी बीमारी से संक्रमित थे। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि तीन अभी बीमार हैं। बीमार गोवंश के उपचार के लिए पशुपालन विभाग को सूचना दी गई है। उन्होंने छह गोवंश की मौत होने की बात से इनकार किया।


सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। विशेष टीम गठित कर गौशाला की व्यवस्थाओं और गोवंश की मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी। जांच में किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


गोवंश की मौत से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने गौशाला में नियमित सफाई, पर्याप्त चारा-पानी और बीमार गोवंश के समय से उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Lalman Batham
Lalman Batham
Mandal Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह