बारिश से हाईवे-19 पर लगा लंबा जाम, आवागमन ठप
बारिश से हाईवे-19 पर लगा लंबा जाम, आवागमन ठप
बारिश से हाईवे-19 पर लगा लंबा जाम, आवागमन ठप
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास जलभराव से बढ़ी परेशानी, राहगीरों में नाराजगी
मलाजनी। लगातार हो रही बारिश के चलते हाईवे-19 पर मलाजनी के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप शनिवार को सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। इसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के आसपास बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हुई। छोटे वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते नजर आए। वहीं हाईवे पर जाम लगने से यात्रियों को काफी देर तक अपने वाहनों में फंसे रहना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते पहले से ही आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या और बढ़ जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
जिला समाचार
-
-
-
-
-
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 51 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!