लखनऊ पहुंचकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठाई।
लखनऊ पहुंचकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठाई।
लखनऊ पहुंचकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठाई।
जसवंतनगर/इटावा। पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में अटेवा के तत्वावधान में लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित पेंशन महारैली में जसवंतनगर ब्लॉक से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पहुंचकर सहभागिता की। भीषण बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद शिक्षक-कर्मचारी रैली में डटे रहे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
रैली में अटेवा जिलाध्यक्ष अजय यादव और जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में जसवंतनगर की टीम ने सहभागिता की। जिला पर्यवेक्षक राजेश जादौन, अटेवा बेसिक प्रभारी मधुर श्रीवास्तव तथा सभी जिला कोऑर्डिनेटर एवं रैली प्रभारी विवेक गुप्ता ने भी रैली में संगठनात्मक नेतृत्व किया। जिला कोऑर्डिनेटर आलोक चौहान, संजय यादव, रवि यादव, सूर्यप्रकाश, ऋषि कसाना सहित टीम के अन्य पदाधिकारी भी भारी बारिश के बीच मौजूद रहे।
जसवंतनगर ब्लॉक अटेवा टीम में उपाध्यक्ष खालिद अतहर, महामंत्री मो. इदरीश, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र, मीडिया प्रभारी मनीष, संगठन मंत्री जागेश्वर दयाल, आले रजा, योगेश, आशीष शाक्य, रामकुमार, राज कुलदीप, रोहित, मो. इनाम और अतेन्द्र प्रताप समेत शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे। शिक्षक मो. जफर, रंजीत सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी रैली में सहभागिता की।
रैली के दौरान शिक्षक-कर्मचारियों ने 'पुरानी पेंशन बहाल करो' के नारे लगाए। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से रैली स्थल पर माहौल जोशपूर्ण बना रहा। अटेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के साथ भी जसवंतनगर ब्लॉक की टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे। बारिश बरसती रही, संघर्ष चलता रहा। हौसले बुलंद रहे, आवाज गूंजती रही।
रैली में सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद्र और अगम प्रकाश का भी सहयोग रहा। अटेवा पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
जिला समाचार
-
-
-
बारिश से हाईवे-19 पर लगा लंबा जाम, आवागमन ठपSep 26, 2026 7 -
-
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 51 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!