शुक्रवार रात दस बजे से बिजली गुल, पानी को लेकर ग्रामीण परेशान
शुक्रवार रात दस बजे से बिजली गुल, पानी को लेकर ग्रामीण परेशान
शुक्रवार रात दस बजे से बिजली गुल, पानी को लेकर ग्रामीण परेशान
जसवंतनगर। जसवंत नगर के कई गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली न आने के कारण पेयजल संकट की स्थिति बन गई है। बिजली के अभाव में घरों में लगे मोटर-पंप नहीं चल सके, जिससे ग्रामीण पानी की टंकियां नहीं भर पाए। इसके चलते खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों में भी लोगों को दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से रोजमर्रा के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से सुबह के समय पानी की जरूरत पूरी नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
इस संबंध में बिजली विभाग के जेई रघुनाथ जी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है लाइन फॉल्ट में समस्या आई है। बरसात के चलते लाइन बैठने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है और बारिश के दौरान समस्या का समाधान करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि जैसे ही बारिश बंद होगी, लाइन की समस्या दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला समाचार
-
-
बारिश से हाईवे-19 पर लगा लंबा जाम, आवागमन ठपSep 26, 2026 7 -
-
-
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 51 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!