कौशाम्बी: इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
कौशाम्बी: इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
कौशाम्बी।
थाना पिपरी पुलिस ने मंगलवार को तिल्हापुर मोड़ स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक
दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पुरानी मोटर, लोहे के सात पाइप और 3600 रुपये
नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने चोरी का सामान बेचकर पैसे खर्च करने
की बात भी कबूल की है।
दरअसल,
11 जुलाई को थाना पिपरी के तिल्हापुर मोड़ निवासी प्रदीप कुमार पुत्र
राजाराम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला
तोड़कर अज्ञात चोर करीब 40 किलोग्राम तार चुरा ले गया। शिकायत के आधार पर
थाना पिपरी में मु0अ0सं0 161/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा
दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू हुई।
थाना
पिपरी पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इसी बीच मुखबिर से
सूचना मिली कि आरोपी मधुवन कॉलोनी के पास देखा गया है। पुलिस टीम ने तुरंत
दबिश देकर आरोपी रामविलास पुत्र ओम प्रकाश निवासी पेरई को गिरफ्तार कर
लिया।
पुलिस
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 10 जुलाई की रात उसने प्रदीप की दुकान से
पुरानी मोटर, कॉपर वायर और लोहे के पाइप चुराए थे। चोरी का सामान वह एक
बोरी में भरकर खेत की झाड़ियों में छिपा आया था। कॉपर वायर उसने किसी अनजान
व्यक्ति को बेच दिया, जिससे मिले पैसों में से कुछ खर्च हो गए और बाकी बचे
3600 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस अब इस बात की भी जाँच कर रही है
कि आरोपी ने चोरी का सामान किसे बेचा और क्या इस तरह की अन्य वारदातों में
भी उसका हाथ है।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!