कौशाम्बी: शादी का झाँसा देकर नाबालिग को भगाने वाला 'राजा मिश्रा' गिरफ्तार
कौशाम्बी: शादी का झाँसा देकर नाबालिग को भगाने वाला 'राजा मिश्रा' गिरफ्तार
कौशाम्बी। शादी का सपना दिखाकर एक नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाले अरुण कुमार उर्फ राजा मिश्रा को महेवाघाट पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। आरोपी पर पीड़िता के परिजनों को धमकाने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दरअसल,
25 मई 2026 को थाना महेवाघाट क्षेत्र के एक पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर
देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को गाँव का ही अरुण कुमार शादी का
झाँसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के परिजनों ने जब इसकी शिकायत
करनी चाही, तो आरोपी के परिवार वालों ने उन्हें धमकी दी। पिता की तहरीर पर
थाना महेवाघाट में मुकदमा संख्या 89/26, धारा 87/351(2)/64(1)/127/61(2)
बीएनएस के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस
अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए
चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महेवाघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की
सूचना पर दबिश देकर फरार चल रहे आरोपी अरुण कुमार उर्फ राजा मिश्रा पुत्र
विजय कुमार, निवासी पौरकाशीरामपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक
कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित कर
दिया है।
यह
मामला उन अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश है जो भोली-भाली किशोरियों को
शादी का झूठा भरोसा देकर उनकी ज़िंदगी बर्बाद कर देते हैं। पुलिस का कहना
है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों को जल्द
ही सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!