कौशाम्बी : 16 साल बाद भी नहीं बच सका फरारी! पुलिस ने चार थानों में दबोचे 2008 से 2020 तक के वारंटी आरोपी
कौशाम्बी : 16 साल बाद भी नहीं बच सका फरारी! पुलिस ने चार थानों में दबोचे 2008 से 2020 तक के वारंटी आरोपी
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को चार अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाद भी फरार चल रहे थे। पुलिस की इस समन्वित कार्रवाई ने जिले में लंबित वारंटों के निस्तारण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
थाना मंझनपुर की कार्रवाई
थाना
मंझनपुर पुलिस टीम ने वर्ष 2015 के एक मामले में वांछित चल रहे वीरेन्द्र
पुत्र धरमपाल निवासी भेलखा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना मंझनपुर
में मु0अ0सं0 248/2015 धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे इस आरोपी को गिरफ्तार कर
न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना महेवाघाट की कार्रवाई
थाना
महेवाघाट पुलिस टीम ने वर्ष 2008 के एक पुराने मारपीट व गाली-गलौज के
मामले में फरार बाबू लाल पुत्र राम सेवक निवासी डुडी रानीपुर को गिरफ्तार
किया। इसके विरुद्ध मु0अ0सं0 40/2008 धारा 323 व 504 भादवि के तहत अभियोग
पंजीकृत है। 16 साल पुराने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए
अहम सफलता मानी जा रही है।
थाना मोहब्बतपुर पइंसा की कार्रवाई
थाना
मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस टीम ने वर्ष 2016 के बिजली चोरी के एक प्रकरण में
वारंटी रतिभान पुत्र राम खेलावन निवासी बबूपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के
खिलाफ मु0अ0सं0 132/16 धारा 138बी विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।
थाना सराय अकिल की कार्रवाई
थाना
सराय अकिल पुलिस टीम ने विद्युत अधिनियम के ही एक अन्य मामले में महन्त
लाल पुत्र शंकर लाल निवासी बिसनेर को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ मु0अ0सं0
215/2020 धारा 138बी विद्युत अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और लंबित वारंटों के निस्तारण में तेजी लाई जाएगी।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!