ब्रेकिंग न्यूज़

लगातार बारिश से ट्यूबवेल की कोठरी दही खाद कृषि सामग्री दबाकर हुई नष्ट

लगातार बारिश से ट्यूबवेल की कोठरी दही खाद कृषि सामग्री दबाकर हुई नष्ट

लगातार बारिश से ट्यूबवेल की कोठरी दही खाद कृषि सामग्री दबाकर हुई नष्ट

लगातार बारिश से ट्यूबवेल की कोठरी ढही, खाद व कृषि सामग्री दबकर हुई नष्ट।

जसवंतनगर/इटावा। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम कुरसेना निवासी उदयवीर सिंह के खेत में बनी ट्यूबवेल की पुरानी बोरिंग धंस गई। बोरिंग धंसने से उसके ऊपर बनी पूरी कोठरी भरभराकर ढह गई। हादसे में कोठरी में रखा खाद, कृषि सामग्री और अन्य सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

                उदयवीर सिंह ने बताया कि उनके तमेरा स्थित खेत पर ट्यूबवेल की कोठरी में 10 बोरी डीएपी और 10 बोरी यूरिया रखा हुआ था। इसके अलावा नई बोरिंग कराने के लिए खरीदकर रखे गए पाइप सहित अन्य सामग्री तथा कृषि यंत्र भी कोठरी में रखे थे। कोठरी के अचानक ढह जाने से पूरा सामान मलबे में दब गय।  नष्ट हुई सामग्री की कीमत करीब एक लाख रुपये जबकि कोठरी के निर्माण की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। इस प्रकार उन्हें करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

               उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा प्राकृतिक आपदा के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Lalman Batham
Lalman Batham
Mandal Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह