ब्रेकिंग न्यूज़

आप कार्यकर्तार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

 आप कार्यकर्तार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

आप कार्यकर्तार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

आपकार्यकर्तार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया जोर


जसवंतनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन राधे-राधे मैरिज होम में किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदयेश चौधरी रही। जिला उपाध्यक्ष  मनोज यादव पूर्व प्रत्याशी ज्ञानेश कुमार शिवकुमार , चंदजीत सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


जिला उपाध्यक्ष  मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपील की। सम्मेलन में आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव भी सुने।


कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Lalman Batham
Lalman Batham
Mandal Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह