सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने जिला अध्यक्ष के नाम चर्चा की
सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने जिला अध्यक्ष के नाम चर्चा की
सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने जिलाध्यक्ष के नाम पर चर्चा की
जसवंतनगर/इटावा। सृजन अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा ने कैस्त स्थित धर्मशाला में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन के जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे करीब आधा दर्जन नेताओं के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से सुझाव और राय ली। उन्होंने संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से संकल्पित होकर जुटने का आह्वान किया।
पत्रकारों से बातचीत में रामकृष्ण ओझा ने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया कि भाजपा वंचित वर्गों को उनके अधिकार और आरक्षण के लाभ से दूर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को लेकर कहा कि उनके वक्तव्यों को कई बार तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, जिससे उनके वास्तविक संदेश का अर्थ बदल जाता है।
बैठक में वरिष्ठ नेता प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आलोक यादव, जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबेरी, वाचस्पति द्विवेदी, शहर अध्यक्ष इटावा राशिद खान, मो. जुबैर, राहुल दीक्षित, तुलसीदास शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बृज किशोर शाक्य, लालमन बाथम, राजेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 35 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 45 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!