ब्रेकिंग न्यूज़

साप्ताहिक विकास समीक्षा बैठक में सचिवों को दिया आवश्यक निर्देश

साप्ताहिक विकास समीक्षा बैठक में सचिवों को दिया आवश्यक निर्देश

साप्ताहिक विकास समीक्षा बैठक में सचिवों को दिया आवश्यक निर्देश

साप्ताहिक विकास समीक्षा बैठक में सचिवों को दिए आवश्यक निर्देश

जसवंतनगर। विकासखंड जसवंतनगर के सभागार में बुधवार को साप्ताहिक विकास समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार ने की। इस दौरान विकासखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से संबंधित जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने सचिवों से ग्राम पंचायतवार विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार ने सचिवों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जल निकासी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में संबंधित सचिव वरुण यादव सुमित पालीवाल सुषमा यादव अवनीश कुमार बृजेंद्र वीर सिंह संजीव श्रीवास्तव हृदेश नारायण आदि सचिव एवं विकासखंड के अधिकारी आईएसबी महेश बाबू ए डी ओ [कृषि] बलवीर सिंह यादव मौजूद रहे

Lalman Batham
Lalman Batham
Mandal Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह