सावन में मिलावटखोरों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, एक दर्जन दुकानों पर छापे
सावन में मिलावटखोरों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, एक दर्जन दुकानों पर छापे
सावन में मिलावटखोरों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, एक दर्जन दुकानों पर छापे
पनीर और खोए के लिए नमूने, जांच को भेजे गए प्रयोगशाला; छापेमारी की भनक लगते ही दुकानें बंद कर भागे दुकानदार
जसवंतनगर। पवित्र सावन माह में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए मंगलवार शाम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर में अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त रोशन जैकब के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह ने थाना पुलिस के साथ सदर बाजार समेत नगर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की।
अभियान के दौरान टीम ने कृष्णा पनीर एंड केक प्वाइंट से पनीर तथा गुप्ता पनीर से भी पनीर का नमूना लिया। इसके अलावा एक हलवाई की दुकान से खोए का नमूना एकत्र किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी की खबर मिलते ही बंद होने लगीं दुकानें
खाद्य विभाग की टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। कुछ ही देर में बाजार में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और दूषित अथवा मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री न करने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह ने बताया कि सावन माह में दूध, खोया, पनीर समेत अन्य दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। किसी भी संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री की जानकारी तत्काल खाद्य विभाग को दें। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस मौजूद रही।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 25 -
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 39 -
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!