ब्रेकिंग न्यूज़: बिजली विभाग में बड़ा घपला! नियम विरुद्ध लाइन बिछाने पर जेई ने एसडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा*
ब्रेकिंग न्यूज़: बिजली विभाग में बड़ा घपला! नियम विरुद्ध लाइन बिछाने पर जेई ने एसडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा*
*ब्रेकिंग न्यूज़: बिजली विभाग में बड़ा घपला! नियम विरुद्ध लाइन बिछाने पर जेई ने एसडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा*
कुशीनगर जवही हर्बलब में बिजली वितरण निगम में इन दिनों भ्रष्टाचार और मनमानी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों की माने तो त्रितीय विद्युत वितरण उपखण्ड तमकुही राज के एसडीओ (SDO) तमकुही कि दबंगई बदस्तूर जारी है।
नियम बिरुद्ध कार्य करना इनकी दिनचर्या है। नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी विभागीय एस्टीमेट (Estimate) और सर्वे (Survey) के 6 पोल और तार जवही हर्बलब में अवैध लाइन बिछाने का गंभीर आरोप लगा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस नियम-विरुद्ध कार्य का संज्ञान लेते हुए स्वयं क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (JE) ने आवाज उठाई है और उच्चाधिकारियों को इस पूरे कारनामे से अवगत कराया दी है।क्या है पूरा मामला?विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जवही हर्बलब में बिना उचित प्रक्रिया (नियमों) का पालन किए ताबड़तोड़ तरीके से 6 नए पोल खड़े कर दिए गए और तारों को खींच दिया गया। आरोप है कि एसडीओ द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यह कार्य कराया गया है, जिसमें भारी वित्तीय अनियमितता की आशंका है।जेई ने जताई कड़ी आपत्तिजब यह अवैध कार्य कनिष्ठ अभियंता (JE) के संज्ञान में आया, तो उन्होंने बिना समय गंवाए इसका विरोध किया। जेई ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह से बिना बजट या तकनीकी मंजूरी के लाइन बिछाना विभागीय नियमों के पूरी तरह विपरीत है। इतना ही नहीं, जेई ने इस पर आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों से इस मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।खतरे में लोगों की जान, क्षेत्र में आक्रोशबिना उचित जांच और मानक के पोल और तार बिछाने से इलाके में किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। नियमों की धज्जियां उड़ाकर किए गए इस काम को लेकर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। Je के द्वारा लिखित मे पूछा गया है कि उपरोक्त कार्य किस नियम के तहत करा रहे है।अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में उच्च अधिकारी एसडीओ के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं हालाकि इसे पहले विभाग द्वारा उपभोक्ता का शोषण का मामला है उपभोक्ता ने अपनी फरियाद लेकर एसडीओ तमकुही राज से शिकायत किया तो 5000/7000 हजार देकर मैनेज करने की सलाह एसडीओ द्वारा उपभोक्ता को दिया गया उपभोक्ता ने सभी उच्च अधिकारियों से प्रार्थना पत्र देकर इस की शिकायत किया लेकिन कोई करवाही नहीं हुआ अब देखने का विषय है कि इस मामले में करवाही होता है या फिर इस मामले को दबा दिया जाता है।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!