ब्रेकिंग न्यूज़

दैनिक धमाका पत्रिका की खबर का असर: आवास योजना में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, जांच के आदेश

दैनिक धमाका पत्रिका की खबर का असर: आवास योजना में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, जांच के आदेश

दैनिक धमाका पत्रिका की खबर का असर: आवास योजना में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, जांच के आदेश

जसवंतनगर। ग्राम पंचायत अजनौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता को लेकर दैनिक धमाका पत्रिका में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि ग्राम पाठकपुरा निवासी पूजा देवी ने आरोप लगाया था कि आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये की मांग की गई। साथ ही फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया, जबकि वह आज भी कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं।

मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जांच निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि पीड़िता पात्र पाई जाती है तो उसे 15 से 20 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने के भी आदेश दिए गए हैं।

खबर के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और संबंधित विभाग के कर्मचारी भी अब सतर्क नजर आ रहे हैं।

अब देखना यह है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है, 

Rahul kumar draggable=
Rahul kumar
State Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

State Admin Module - 1

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह