ब्रेकिंग न्यूज़

लाजनी मोड़ निर्माण अधीन ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील, बड़े हादसे का खतरा

लाजनी मोड़ निर्माण अधीन ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील, बड़े हादसे का खतरा

लाजनी मोड़ निर्माण अधीन ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील, बड़े हादसे का खतरा

मलाजनी मोड़ निर्माण अधीन ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील, बड़े हादसे का खतरा


जसवंतनगर (इटावा)। मलाजनी मोड़ स्थित ओवरब्रिज के पास की सर्विस रोड बरसात के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। खराब सड़क और जलभराव के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।


ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Lalman Batham
Lalman Batham
Mandal Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह