वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*
जसवंतनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के तत्वावधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा श्री रजत सिंह जैन के निर्देशन एवं आदेशानुसार हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, जसवंतनगर में वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता की रोकथाम विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में कुमारी स्वाति ने प्रथम, शिवाजी सिंह चौहान ने द्वितीय तथा जिनेश जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी श्रीमती आरती द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी तथा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रकृति, वन्यजीवों एवं पशु-पक्षियों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम में तहसीलदार जसवंतनगर श्री अभजीत गौरव, प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार तथा अधिकार मित्र लालमन, राजेंद्र सिंह ऋषभ पाठक, , राधा शर्मा, नीरजा, अभिषेक, स्नेह दीप, रामसुंदर, शिवदीप एवं श्याम तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, पशु क्रूरता की रोकथाम एवं कानूनी जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 25 -
-
-
-
-
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!