विधिक जागरूकता अभियान में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जज ने किया जागरूक
विधिक जागरूकता अभियान में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जज ने किया जागरूक
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजीविका का अधिकार प्रत्येक महिला का मौलिक अधिकार है, जिसके माध्यम से वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकती हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान भी दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं।
उन्होंने महिलाओं से समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी “विकसित भारत” का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए,कालेज,स्कूल,सरकारी कार्यालय के साथ ग्राम स्तर पर भी पॉशकमेटियों का गठन किया जाएगा जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और उनकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
श्रीमती द्विवेदी ने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं ऐसी घटनाएं सामने आएं तो तुरंत टोल फ्री नंबर 15100 पर शिकायत दर्ज कराएं, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की “आशा” योजना—अवेयरनेस (जागरूकता), सपोर्ट (सहयोग), हेल्प (मदद) और एक्शन (कार्रवाई) के अंतर्गत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (मानक कार्यप्रणाली) – टुवर्ड्स एलिमिनेटिंग चाइल्ड मैरिज 2025 (बाल विवाह समाप्ति की दिशा में) विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
तहसीलदार नेहा सचान ने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना और शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है, क्योंकि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है। वहीं ‘माय भारत’ की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह करना गलत परंपरा है, जिसे समाप्त करना जरूरी है।
कार्यक्रम से पूर्व श्रीमती द्विवेदी ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह, अधिकार मित्र कुमारी नीरज, ऋषभ पाठक, रामसुंदर दुबे, लालमन बाथम, राजेंद्र सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और आशा बहुएं मौजूद रहीं।
जिला समाचार
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवसMay 27, 2026 95 -
-
-
-
-
-
-
पांच माह की मासूम की मौत से सनसनी, पिता पर पटकने का आरोपMay 12, 2026 54 -
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!