ब्रेकिंग न्यूज़

इटावा : चोरी का मोबाइल-बाइक बरामद! पुलिस ने दबोचे तीन चालू अपराधी, पूछताछ में खुले राज़

इटावा : चोरी का मोबाइल-बाइक बरामद! पुलिस ने दबोचे तीन चालू अपराधी, पूछताछ में खुले राज़

इटावा : चोरी का मोबाइल-बाइक बरामद! पुलिस ने दबोचे तीन चालू अपराधी, पूछताछ में खुले राज़

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने रविवार को तीन चालू अपराधियों को गिरफ्तार कर जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सराहनीय कदम बढ़ाया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्तों ने छह अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस ने तीनों चालू अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवराज निषाद, सौरभ सांखवार और एक अन्य शामिल हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान इन्होंने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि छह अप्रैल 2026 को थाना बकेवर क्षेत्र में मोबाइल फोन चोरी की घटना को इन्होंने ही अंजाम दिया था। इस मामले में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 103/2026 और मु0अ0सं0 159/2026 पहले से पंजीकृत थे, जिनकी विवेचना के दौरान पुलिस अभियुक्तों तक पहुँचने में कामयाब रही।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि शिवराज निषाद पर मु0अ0सं0 159/2026 धारा 304(2) बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) और सौरभ सांखवार पर मु0अ0सं0 103/2026 धारा 303(2) बीएनएस (चोरी) का अभियोग पंजीकृत है। दोनों ही मामले थाना बकेवर, जनपद इटावा से जुड़े हैं। तीनों चालू अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बकेवर श्री विपिन मलिक, उपनिरीक्षक कौशल कुमार, उपनिरीक्षक दीपक सिंह भाटी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल रत्न सिंह और चालक कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी अपराध नियंत्रण की दिशा में ऐसी तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो  draggable=
दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो
NA

Etawah, Uttar Pradesh

दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो दैनिक धमाका पत्रिका की आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य जिम्मेदार पत्रकारिता, पारदर्शिता और सत्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह

×