ब्रेकिंग न्यूज़
🔥 सरकारी स्कूल की छात्रा से SDM तक का सफर: कुशीनगर की बेटी सल्तानत प्रवीण बनीं लाखों युवाओं की प्रेरणा 🔥 3 वर्ष 7 माह 25 दिन की ऐतिहासिक पदयात्रा पूरी कर गृह जनपद पहुंचे रोविंग सनोज़, जनपदवासियों ने किया भव्य स्वागत 🔥 कौशाम्बी : जमीन के लिए चली तलवार! टेवां गांव में दो पक्षों में खूनी झड़प, पुलिस ने एक आरोपी को तलवार समेत दबोचा 🔥 कौशाम्बी : फतेहपुर से आए दो संदिग्ध तमंचे-कारतूस समेत दबोचे गए, पुलिस पूछताछ में जुटी—क्या था मकसद? 🔥 कुशीनगर : सेवरही बिजली विभाग में करोड़ों के घोटाले की आँच ऊर्जा मंत्री तक पहुँची, कागजों पर लग गए ट्रांसफार्मर, जमीन पर नदारद अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप

चित्रकूट : मेड़बंदी के पत्थर उखाड़े, पैमाइश मानने से इनकार! प्रशासन ने कराई FIR, राजस्व विभाग के काम में बाधा डालने वालों पर सख्ती

चित्रकूट : मेड़बंदी के पत्थर उखाड़े, पैमाइश मानने से इनकार! प्रशासन ने कराई FIR, राजस्व विभाग के काम में बाधा डालने वालों पर सख्ती

चित्रकूट : मेड़बंदी के पत्थर उखाड़े, पैमाइश मानने से इनकार! प्रशासन ने कराई FIR, राजस्व विभाग के काम में बाधा डालने वालों पर सख्ती

चित्रकूट जिले की मानिकपुर तहसील में प्रशासन ने भूमि विवाद के एक मामले में सख्त कदम उठाया है। ग्राम मदना में एक व्यक्ति की भूमि पर राजस्व विभाग द्वारा कराई गई मेड़बंदी के पत्थर उखाड़े जाने और पैमाइश को न मानने की शिकायत पर एसडीएम मानिकपुर के निर्देश पर थाना रैपुरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है।

दरअसल, शंकर बाजार कर्वी निवासी प्रहलाद दुबे की मदना गाँव में भूमिधरी जमीन है। इस जमीन की पैमाइश और मेड़बंदी राजस्व विभाग ने पहले ही कर दी थी और सीमा पर पत्थर लगाकर निशान लगा दिए थे। गुरुवार को गाँव के ही कुछ लोगों ने इन पत्थरों को उखाड़ फेंका और पैमाइश मानने से साफ इनकार कर दिया। मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो उप जिलाधिकारी मानिकपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए।

प्रशासन का कहना है कि राजस्व विभाग के काम में बाधा डालना और सरकारी पैमाइश को न मानना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता की भूमि पर कोई अवैध कब्जा न कर सके। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी भूमि विवादों में इसी तरह त्वरित कार्रवाई होगी।


दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो  draggable=
दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो
NA

Chitrakoot, Uttar Pradesh

दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो दैनिक धमाका पत्रिका की आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य जिम्मेदार पत्रकारिता, पारदर्शिता और सत्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह