ब्रेकिंग: चित्रकूट में कई वक्फ सम्पत्तियां रिजेक्ट, 5 जून तक सुधार के निर्देश
ब्रेकिंग: चित्रकूट में कई वक्फ सम्पत्तियां रिजेक्ट, 5 जून तक सुधार के निर्देश
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट में उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कुछ वक्फ सम्पत्तियां आवश्यक अभिलेख एवं विवरण अपलोड न किए जाने के कारण रिजेक्ट कर दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा मुतवल्लियों एवं प्रशासकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर त्रुटियों का सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कई वक्फ सम्पत्तियों के अभिलेखों में आवश्यक जानकारियां अधूरी पाई गई हैं। प्रमुख कमियों में वक्फ बोर्ड में पंजीकरण तिथि का उल्लेख न होना, वक्फ सृजन (Creation) तिथि दर्ज न होना, वक्फनामा अथवा धारा-37 से संबंधित अभिलेखों का अपलोड न होना तथा सम्पत्ति से संबंधित राजस्व अभिलेखों का पोर्टल पर उपलब्ध न होना शामिल है।
प्रशासन द्वारा सभी संबंधित मुतवल्ली एवं प्रशासकों (Maker) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से उम्मीद पोर्टल पर लॉग-इन कर 5 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से सभी त्रुटियों का सुधार कर लें।
अधिकारियों ने बताया कि समय सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन किए जाने पर वेरिफायर एवं अप्रूवर स्तर पर अंतिम कार्यवाही पूर्ण की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त वक्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्लियों एवं कोऑर्डिनेटरों को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि रिजेक्ट हुई वक्फ सम्पत्तियों का सही एवं पूर्ण विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाए।
प्रशासन ने संबंधित पक्षों से समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है ताकि वक्फ सम्पत्तियों के सत्यापन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!