ब्रेकिंग न्यूज़

हमीरपुर के यात्रियों की कार पलटी, महिला की मौत, चार गंभीर घायल

हमीरपुर के यात्रियों की कार पलटी, महिला की मौत, चार गंभीर घायल

हमीरपुर के यात्रियों की कार पलटी, महिला की मौत, चार गंभीर घायल

प्रदीप सिंह चौहान

     जसवंतनगर/इटावा। कचौरा बाईपास पर ग्राम दुर्गापुरा मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया। एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो आगरा में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे।

              जानकारी के अनुसार दीपक कुमार द्वारा चलाई जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार कचौरा बाईपास मार्ग से गुजर रही थी। दुर्गापुरा मोड़ के पास अचानक सामने आए एक लोडर वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार विद्या देवी (45) पत्नी रविंद्र शरण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

           हादसे में विमला देवी (46) पत्नी प्रताप नारायण, रविंद्र कुमार (42) पुत्र मुकुट दास, दीपक (35) पुत्र रामस्वरूप और आदित्य (43) पुत्र रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद विद्या देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

             थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सामने आए लोडर वाहन को बचाने के दौरान कार का अनियंत्रित होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने लोडर वाहन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। 

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह

×