सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर, हर घर से कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश।
सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर, हर घर से कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश।
जसवंतनगर/इटावा। नगर पालिका सभागार में सोमवार को सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कठेरिया ने की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार व अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में सफाई नायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सुनील कठेरिया ने कहा कि नगर के प्रत्येक घर से नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कहीं भी गंदगी न रहे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जमीनी स्तर पर समस्याओं की पहचान कर उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निलोई के पास स्थित कूड़ा प्लांट पर पहुंचकर कूड़ा संग्रहण व निस्तारण की स्थिति देखी और निर्देश दिए कि कूड़ा समय से प्लांट तक पहुंचे तथा उसका सही तरीके से निपटान हो। संकरी गलियों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए छोटे वाहनों की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
बताया गया कि 15वें वित्त आयोग के तहत छोटी गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही इनकी खरीद कर घर-घर कूड़ा संग्रहण को और प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में सखी त्रिपाठी, विनय सागर, सोनू उस्मानी, अनुज शुक्ला, सतीश कुमार, रविंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला समाचार
-
-
-
-
-
-
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवसMay 27, 2026 100 -
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!