पडरौना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 96 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 96 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर, 28 मई 2026।
जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पडरौना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब में कुल 96 टेट्रा पैक 8 PM अंग्रेजी शराब शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और निष्कर्षण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कोतवाली पडरौना पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 02 पेटी में रखी 96 टेट्रा पैक 8 PM अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से अभियुक्त हरेन्द्र साहनी पुत्र स्वर्गीय शिवमंगल साहनी, निवासी ग्राम तेलिया टोला रतनमाला, थाना बगहा, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 296/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
- 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
- कुल 96 टेट्रा पैक 8 PM शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, थाना कोतवाली पडरौना
- उप निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा पडरौना
- कांस्टेबल रविप्रकाश सिंह
- कांस्टेबल आनंद गुप्ता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!