ब्रेकिंग न्यूज़

मैनपुरी में पिता ने बेटे से तोड़े रिश्ते, चल-अचल संपत्ति से किया बेदखल

मैनपुरी में पिता ने बेटे से तोड़े रिश्ते, चल-अचल संपत्ति से किया बेदखल

मैनपुरी में पिता ने बेटे से तोड़े रिश्ते, चल-अचल संपत्ति से किया बेदखल

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम नगला बरी निवासी चन्द्रभान पुत्र नेकराम ने अपने पुत्र सतेन्द्र को अपनी चल एवं अचल संपत्ति से बेदखल करने की सूचना थाना पुलिस को दी है। इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी कुर्रा को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में चन्द्रभान ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र सतेन्द्र शादीशुदा होने के बावजूद थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी एक विवाहिता महिला को अपने साथ भगा ले गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पुत्र उनकी बात नहीं मानता तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

चन्द्रभान ने अपने प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया है कि वह अपने पुत्र सतेन्द्र को अपनी समस्त चल एवं अचल संपत्ति से बेदखल करते हैं। साथ ही भविष्य में यदि उनके पुत्र द्वारा किसी प्रकार का संपत्ति पर दावा किया जाता है तो उसके लिए वह उत्तरदायी नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ समाचार पत्र के माध्यम से भी सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कराई जा रही है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Rahul kumar draggable=
Rahul kumar
State Admin

Mainpuri, Uttar Pradesh

State Admin Module - 1

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

  • इस जिले में कोई अन्य समाचार नहीं।

📆 महीने के अनुसार संग्रह