ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ विधानसभा के बाहर 108/102 एम्बुलेंस कर्मचारियों का हल्लाबोल, मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ विधानसभा के बाहर 108/102 एम्बुलेंस कर्मचारियों का हल्लाबोल, मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ विधानसभा के बाहर 108/102 एम्बुलेंस कर्मचारियों का हल्लाबोल, मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। जीवनदायिनी 108/102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ में विधानसभा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन और घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में 108/102 एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़ी समस्याओं, कर्मचारियों के कार्यस्थल की कठिनाइयों तथा लंबे समय से लंबित मांगों का उल्लेख करते हुए उनके जल्द निस्तारण की अपील की गई।

कर्मचारियों का कहना है कि वे प्रदेशभर में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और दिन-रात लोगों की जान बचाने का कार्य करते हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। संघ ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी जायज़ मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

Rahul kumar
Rahul kumar
State Bureau Chief

Uttar Pradesh

State Admin Module - 1

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


📆 महीने के अनुसार संग्रह