जसवंतनगर सीएचसी में सफाई कर्मचारी पर दवा वितरण का आरोप, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
जसवंतनगर सीएचसी में सफाई कर्मचारी पर दवा वितरण का आरोप, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल के औषधि वितरण केंद्र पर एक सफाई कर्मचारी द्वारा मरीजों को दवाएं वितरित की जा रही हैं, जबकि उसकी तैनाती धनुवा उपकेंद्र पर बताई जाती है।
स्थानीय लोगों एवं सूत्रों का दावा है कि संबंधित सफाई कर्मचारी लंबे समय से मेडिकल स्टोर की कुर्सी पर बैठकर डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाओं का वितरण कर रहा है। लोगों का कहना है कि दवा वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रशिक्षित फार्मासिस्ट या संबंधित कर्मचारी की आवश्यकता होती है, लेकिन इसके बावजूद सफाई कर्मचारी द्वारा यह जिम्मेदारी निभाई जा रही है।
कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी मरीजों और उनके परिजनों से अभद्र व्यवहार करता है तथा अपने पद से अधिक प्रभाव दिखाने की कोशिश करता है। वहीं कुछ नागरिकों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर आरोप लगाया कि दवाएं उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे धनराशि भी मांगी गई। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि यदि आरोप सही हैं तो यह स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में दवा वितरण जैसे संवेदनशील कार्य को गैर-अधिकृत कर्मचारी के भरोसे छोड़ना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ साबित हो सकता है।
अब निगाहें सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह पर टिकी हैं। देखना होगा कि वह मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते हैं या फिर प्रशासन इस पूरे प्रकरण से अनभिज्ञ बना रहता है।
फिलहाल इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक का आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका है। बयान मिलने पर उसका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 25 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 39 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!