कौशाम्बी : फतेहपुर से आए दो संदिग्ध तमंचे-कारतूस समेत दबोचे गए, पुलिस पूछताछ में जुटी—क्या था मकसद?
कौशाम्बी : फतेहपुर से आए दो संदिग्ध तमंचे-कारतूस समेत दबोचे गए, पुलिस पूछताछ में जुटी—क्या था मकसद?
कौशाम्बी। थाना मंझनपुर पुलिस ने रविवार को गश्त और चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपी फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की इस तत्परता से इलाके में किसी संभावित बड़ी वारदात के टल जाने की बात कही जा रही है। दोनों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना मंझनपुर की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोलवा बाग तिराहा पर पीपल के पेड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं और उनके पास हथियार होने की आशंका है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर एक का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि उर्फ श्रवण कुमार पुत्र रामभवन और धर्मपाल पुत्र स्व0 बादल के रूप में हुई है। दोनों फतेहपुर जिले के थाना खागा के ग्राम चक नेवानीपुर के निवासी हैं। थाना मंझनपुर पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 221/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया।
इस
गिरफ्तारी के बाद एक स्वाभाविक सवाल उठ रहा है कि फतेहपुर के ये दोनों लोग
हथियार लेकर कौशाम्बी के गोलवा बाग इलाके में क्या करने आए थे? किसी से
मिलने आए थे या किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे? पुलिस अब इस
बिंदु पर भी गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इनके नेटवर्क और मंशा का पूरा
पता लगाया जा सके।
थाना
मंझनपुर पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में तारीफ हो रही है। गश्त और
चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तुरंत एक्शन लेकर पुलिस ने दिखा दिया
कि वह अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है। अवैध हथियारों के साथ दो
लोगों की गिरफ्तारी निश्चित रूप से किसी अप्रिय घटना को रोकने में कारगर
साबित हुई है।
जिला समाचार
-
-
चित्रकूट : यमुना किनारे खनन के गड्ढे ने ली एक मासूम की जान!Jun 12, 2026 77 -
-
-
-
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!