Home News फाइनेसरों की गुंडई की खबर चलाना पत्रकार को पड़ा महंगा, मारपीट पर रुपये लूटे, बकेवर एस० ओ पीड़ित पत्रकार को जेल भेजने की दे रहे धमकी
कानून व्यवस्था

फाइनेसरों की गुंडई की खबर चलाना पत्रकार को पड़ा महंगा, मारपीट पर रुपये लूटे, बकेवर एस० ओ पीड़ित पत्रकार को जेल भेजने की दे रहे धमकी

| Etawah, Uttar Pradesh | May 20, 2026, 01:30 PM IST WhatsApp
 फाइनेसरों की गुंडई की खबर चलाना पत्रकार को पड़ा महंगा, मारपीट पर रुपये लूटे, बकेवर एस० ओ पीड़ित पत्रकार को जेल भेजने की दे रहे धमकी

वकेवर एस० ओ विपिन मलिक की शह पर फाइनेंसर के गुंडो का पत्रकार पर हमला, पत्रकार घायल 


इटावा। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना बकेवर क्षेत्र में पत्रकार दीपेश गौतम पर  हमले के बाद अब बकेवर पुलिस की कार्यप्रणाली भी चर्चा में आ गई है। पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि फाइनेंसर के गुंडों की खबर चलाने की बजह से हमला किया गया। मौके पर पहुँचे एसओ बकेवर विपिन मलिक ने उल्टा जेल भेजने की धमकी दी। आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट की व जातिसूचक गालियां, दी और रुपये लूट ले गए। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के कानपुर मंडल उपाध्यक्ष राजीव यादव व विश्व प्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकार के समर्थम में एसएसपी व एसपी ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा। 


 इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव  दीपेश गौतम ने आरोप लगाया कि 19 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे महेवा-उझियानी हाईवे पुल के पास चार लोगों ने उनकी बाइक रोककर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा — “तेरी पत्रकारिता भुला देंगे, बहुत खबर चलाता है।”

घटना में घायल पत्रकार को पहले सीएचसी महेवा और बाद में गंभीर हालत में डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय इटावा रेफर किया गया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी गंभीर घटना के बाद भी थाना बकेवर पुलिस की ओर से अब तक क्या कार्रवाई हुई?

स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि थाना अध्यक्ष विपिन मलिक मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। पत्रकार संगठनों का कहना है कि यदि एक पत्रकार, जो समाज की आवाज उठाता है, खुद सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

घटना को लेकर पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। कई संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि थाना बकेवर पुलिस इस मामले में कितनी तेजी और निष्पक्षता से कार्रवाई करती है, या फिर पत्रकारों पर हमले करने वालों के हौसले इसी तरह बुलंद होते रहेंगे।

घायल पत्रकार को थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने चिट्ठी मजरूबी भी नही दी पत्रकार अपना इलाज जिला अस्पताल इटावा में करवा रहा है।

Rahul kumar

State Admin Uttar Pradesh , Etawah
View All Posts
State Admin Module - 1
Tags:
कोई टैग नहीं

टिप्पणियाँ (0)

कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!

एक टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जिला समाचार

संबंधित पोस्ट