📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
Home News ईद पर ईदगाहों में उमड़ी, भीड़ नमाज अदाकार एक दूसरे को दी गई मुबारकबाद
ग्राउंड रिपोर्ट

ईद पर ईदगाहों में उमड़ी, भीड़ नमाज अदाकार एक दूसरे को दी गई मुबारकबाद

Pradeep Singh chauhan - Mar 21, 2026 04:57 PM IST 37 Views 0 0 Shares 0 Comments
ईद पर ईदगाहों में उमड़ी, भीड़ नमाज अदाकार एक दूसरे को दी गई मुबारकबाद

प्रदीप सिंह चौहान

जसवंतनगर/इटावा। महीने भर तक रमजान के रोजे रखने के बाद सुबह नगर क्षेत्र में ईद का त्यौहार पूरे उल्लास, आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया।

                   सुबह से ही हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग परवरदिगार का शुक्र अदा करने और सजदा करने के लिए नगर की ईदगाह की ओर उमड़ पड़े। ईद की नमाज पूरे जोशखरोश और अकीदत के साथ अदा की गई, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। सुबह हल्के कोहरे और गुलाबी ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। फजिर की नमाज के बाद ही लोग ईद की तैयारियों में जुट गए थे। नए-नए लिबास, रंग-बिरंगी टोपियां, सुगंधित इत्र और चेहरे पर खुशी की चमक लिए लोग ईदगाह की ओर बढ़ते नजर आए। छोटे बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजुर्ग भी पूरे उत्साह के साथ नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज शुरू होने से पहले ही ईदगाह का विशाल मैदान नमाजियों से खचाखच भर गया और आसपास की सड़कें भी लोगों से गुलजार हो उठीं।

                करीब साढ़े आठ बजे ईदगाह के पेश इमाम हाफिज मोहम्मद शमीउद्दीन फारुकी ने नमाज अदा कराई और इसके बाद खुतबा सुनाया। अपने संबोधन में उन्होंने रमजान की अहमियत बताते हुए कहा कि यह महीना इंसान को सब्र, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अल्लाह तआला रोजेदारों से खुश होकर ईद का दिन इनाम के तौर पर अता करता है और इस दिन की गई दुआएं खास तौर पर कबूल होती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद की खुशियां आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा अमीरी-गरीबी, ऊंच-नीच और जात-पात के भेदभाव को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करें।

               नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह परिसर में भाईचारे और सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर कस्बे के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि हिंदू समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह पहुंचकर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।

              ईद के मौके पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही। सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर सहित कई प्रमुख लोगों ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को बधाई दी और क्षेत्र में भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। दिनभर नगर में घर-घर ईद मिलन का सिलसिला चलता रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां और अन्य पकवानों का आनंद लिया।

                सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उपजिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने ईदगाह सहित पूरे नगर क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Pradeep Singh chauhan

District Admin Uttar Pradesh , Etawah
View All Posts
Jarnilist
Tags:
कोई टैग नहीं

टिप्पणियाँ (0)

कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!

एक टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

विज्ञापन

जिला समाचार

📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!