कुशीनगर में सनसनी: प्रेमी को छुड़ाने की मांग पर नाबालिग चढ़ी मोबाइल टावर पर
कुशीनगर में सनसनी: प्रेमी को छुड़ाने की मांग पर नाबालिग चढ़ी मोबाइल टावर पर
कुशीनगर में सनसनी: प्रेमी को छुड़ाने की मांग पर नाबालिग चढ़ी मोबाइल टावर पर
कुशीनगर, संवाददाता।
जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने प्रेमी को जेल से रिहा कराने की मांग कर रही थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व पुलिस ने युवक को दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके विरोध में लड़की ने यह कदम उठाया।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गए। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जाती रही।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!