बलिया में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, रोलर और पोल के बीच दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत
बलिया में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, रोलर और पोल के बीच दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत
बलिया के नगरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां विकास कार्य एक मजदूर के लिए काल बन गया। नगरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में सड़क निर्माण के दौरान एक मजदूर की मिक्सचर मशीन और बिजली के खंभे के बीच दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक तिलकारी गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काम के दौरान रोलर चालक द्वारा मिक्सचर मशीन को पीछे से धक्का दिया जा रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही के चलते मिक्सचर मशीन और पास में स्थित विद्युत पोल के बीच एक मजदूर बुरी तरह दब गया। चोट इतनी गंभीर थी कि मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसा होते ही निर्माण स्थल पर चीख पुकार मच गई है। हैरानी की बात यह रही कि घायल मजदूर की मदद करने के बजाय कार्यस्थल पर मौजूद अन्य मजदूर और मेठ मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिय। पुलिस फरार कर्मचारियों और रोलर चालक की तलाश में जुड़ गई है। मृतक युवक की पहचान बलिया जिले के ही गड़वार थाना अंतर्गत सवन गांव के निवासी के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!