ब्रेकिंग न्यूज़

बहुजन विकास सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

बहुजन विकास सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

बहुजन विकास सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

प्रदीप सिंह चौहान 


      जसवंतनगर/इटावा। बहुजन विकास सेवा समिति के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क सरायभूपत कटेखेड़ा में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने तथागत गौतम बुद्ध तथा बाबा साहब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

               कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खादिम अब्बास ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के प्रति जागरूक होकर समाज में शिक्षा और समानता को बढ़ावा देना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनवर सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के कमजोर वर्गों को जो अधिकार दिलाए हैं, उन्हें सहेजकर रखना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। रामनरेश आजाद, कैलाश नारायण बौद्ध, के के पटेल, ग्राम प्रधान बीना यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं और पिछड़े वर्ग के उत्थान में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है। समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हर घर में संविधान की प्रति हो और आने वाली पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक किया जाए, तभी सच्चे अर्थों में बाबा साहब के सपनों का भारत साकार हो सकेगा। प्रेमबाबू अंबेडकर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज में समानता और जागरूकता लाई जा सकती है। भाजपा नेता टी.डब्ल्यू. ने कहा कि हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

               कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था के अध्यक्ष अभिषेक आजाद, कोषाध्यक्ष विकास सागर, सचिव विपिन गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को बुद्ध एवं अंबेडकर के चित्र भेंट कर माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ। 

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह