चौo सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी को BBA व BCA पाठ्यक्रमों की मान्यता
चौo सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी को BBA व BCA पाठ्यक्रमों की मान्यता
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर /इटावा। चौo सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनोमस महाविद्यालय), जो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध तथा NAAC से मान्यता प्राप्त है, को BBA (Bachelor of Business Administration) एवं BCA (Bachelor of Computer Applications) पाठ्यक्रमों के संचालन की आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है।
इस उपलब्धि के साथ अब विद्यार्थियों को प्रबंधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी जैसे व्यावसायिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त हो सकेगी। इससे विद्यार्थियों के समय एवं संसाधनों की बचत होगी तथा उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक युग के अनुरूप बेहतर अवसर भी मिलेंगे।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. बृजेश चंद्र यादव ने कहा कि
“हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना है। BBA एवं BCA जैसे पाठ्यक्रमों की मान्यता संस्थान की शैक्षणिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।”
संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि
“संस्थान निरंतर आधुनिक सुविधाओं एवं उन्नत शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई मान्यता से विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का लाभ मिलेगा, जिससे उनके करियर निर्माण को नई दिशा मिलेगी।”
इस अवसर पर समूह के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव तथा प्रबंधन समिति के सदस्य अशांक यादव ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान की एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि यह कदम शिक्षा के स्तर को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
संस्था प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी संस्थान इसी प्रकार नई उपलब्धियों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करता रहेगा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 26 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 42 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!