ब्रेकिंग न्यूज़

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल

प्रदीप सिंह चौहान 

   जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मलाजनी के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

              जानकारी के अनुसार इकदिल क्षेत्र के पृथ्वीपुरा निवासी अमन (पुत्र सर्वेश पाल) अपने साथी अर्जुन (पुत्र सुखवीर प्रसाद), निवासी शांति कॉलोनी इटावा, के साथ स्कूटी से जसवंतनगर आ रहे थे। मलाजनी गांव के सामने ओवरब्रिज के नीचे पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में अमन को गंभीर चोटें आईं, जबकि अर्जुन भी घायल हो गया। बताया गया कि अमन बीकॉम की परीक्षा देने के लिए सिद्धार्थ महाविद्यालय लुधपुरा जा रहा था। घटना करीब दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है।

              मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर ईएमटी सुधीप कुमार और पायलट विजय वीर ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक आदित्य कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। 

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Admin

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह