ब्रेकिंग न्यूज़

सीओ ने हाईवे पर सघन चेकिंग की, 110 वाहनों के चालान 2.19 लाख का लगाया जुर्माना

सीओ ने हाईवे पर सघन चेकिंग की, 110 वाहनों के चालान 2.19 लाख का लगाया जुर्माना

सीओ ने हाईवे पर सघन चेकिंग की, 110 वाहनों के चालान 2.19 लाख का लगाया जुर्माना


प्रदीप सिंह चौहान 



   जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोनई चौकी और बस स्टैंड चौराहे के आसपास थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व शिवशंकर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

             अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 110 वाहनों के चालान किए, जिनमें मोटरसाइकिल सवार, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ियां शामिल रहीं। इसके अलावा 10 वाहनों को सीज भी किया गया।

              पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल लगभग 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को भी चेतावनी दी गई।

सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।        

              उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील के साथ विना हेल्मेट और विना कागजात के वाहन को नहीं चलाये इस दौरान नव विवाहित महिलाओं को समझाया कि मेरी इस बात की गांठ बांध लो कि जब भी आपके पति घर से वाहन लेकर निकल कर बाहर जाएं तो चाबी से पहले अपने पति को हेल्मेट लगाने के लिए दे।

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Admin

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह