स्कूल में वाटर कूलर लगने से बच्चों को मिली राहत
स्कूल में वाटर कूलर लगने से बच्चों को मिली राहत
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। भीषण गर्मी के बीच सराय भूपत कटेखेड़ा की ग्राम प्रधान वीना यादव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट सराय भूपत में वाटर कूलर लगवाकर सराहनीय पहल की है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया, जिससे स्कूल के बच्चों को अब शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू यादव ने प्रधान वीना यादव का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अजय यादव उर्फ टीडब्ल्यू ने प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम बच्चों के हित में बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक है।
प्रधान वीना यादव ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को ठंडा और स्वच्छ पानी मिलना बहुत जरूरी है। इस व्यवस्था से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, बल्कि उनकी स्कूल में उपस्थिति भी बढ़ेगी।
वहीं विद्यालय के बच्चों ने तालियां बजाकर प्रधान का आभार जताया और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। इस अवसर पर प्रेम चंद्र पप्पन, रचना गुप्ता, दीप अवस्थी, नीलम, वंदना यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने प्रधान का स्वागत कर इस पहल की सराहना की।
जिला समाचार
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवसMay 27, 2026 95 -
-
-
-
-
-
-
पांच माह की मासूम की मौत से सनसनी, पिता पर पटकने का आरोपMay 12, 2026 54 -
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!