ब्रेकिंग न्यूज़
🔥 चित्रकूट में पॉलिथीन पर सख्ती: SDM मऊ ने बाजार में मारा छापा, 22 दुकानदारों पर 14,700 रुपये का जुर्माना, फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को चेतावनी 🔥 चित्रकूट में बूथों की नई सूची जारी, 1200 से ज़्यादा मतदाता वाले केंद्रों का विभाजन 🔥 बरवापुर्दील ग्राम पंचायत की शिकायतों पर डीएम सख्त, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित; विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की होगी गहन पड़ताल 🔥 कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा, अजय कुमार लल्लू ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना 🔥 चित्रकूट: पानी माँगने पर नशेड़ियों ने दोस्तों पर चाकू से हमला किया, एक गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवस

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवस

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवस

प्रदीप सिंह चौहान 

     जसवंतनगर/इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई द्वारा हाईवे स्थित एक प्रतिष्ठित होटल के सभागार में शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने की।

                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल को वर्तमान स्थिति तक पहुंचाने में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में व्यापारी हितों की रक्षा करते हुए अनेक व्यापारियों ने अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी उन शहीदों को नमन करते हैं तथा उनके बलिदान को व्यर्थ न जाने देने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्षरत रहेगा और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

               नगर अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारी बंधुओं का सहयोग और सामूहिक आत्मबल संगठन को लगातार मजबूत बना रहा है। उन्होंने बताया कि उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर अल्प समय में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सफल आयोजन किया गया, जो व्यापारियों की एकता का प्रतीक है।

              कार्यक्रम की शुरुआत पदाधिकारियों द्वारा मोमबत्ती जलाकर शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद नगर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों को फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में किशन कुमार पोरवाल, बिलाल अहमद, राकेश चौरसिया, दिनेश चौरसिया, बाबूजी विनोद गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता ‘डैडी’ एवं श्याम मोहन गुप्ता प्रमुख रहे।

              कार्यक्रम में नगर कार्यकारिणी के महामंत्री अभिषेक कुमार पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष राजीव माथुर, कोषाध्यक्ष संजय जैन, किराना कमेटी अध्यक्ष अमित जैन ‘गोल्डन’, कोचिंग वेलफेयर अध्यक्ष राजेंद्र गौड़, सुमित ‘अज्जू’ शर्मा, सौरभ गुप्ता, अनीश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

             कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार माथुर ने किया तथा अंत में सभी उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह