ब्रेकिंग न्यूज़

छूटे हुए गाटा संख्याओं की फार्मर रजिस्ट्री कराएं किसान, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : तहसीलदार अभिजीत गौरव

छूटे हुए गाटा संख्याओं की फार्मर रजिस्ट्री कराएं किसान, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : तहसीलदार अभिजीत गौरव

छूटे हुए गाटा संख्याओं की फार्मर रजिस्ट्री कराएं किसान, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : तहसीलदार अभिजीत गौरव

जसवंतनगर, इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में किसानों की छूटी हुई गाटा संख्याओं की फार्मर रजिस्ट्री तथा त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण में संशोधन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार से शुक्रवार तक ग्राम पंचायत भवनों पर राजस्व अधिकारियों एवं लेखपालों की मौजूदगी में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाएगी।

तहसीलदार अभिजीत गौरव ने बताया कि जिन किसानों की गाटा संख्या भूलेख पोर्टल पर दर्ज नहीं है अथवा फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे निर्धारित तिथि पर अपने ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री न होने की स्थिति में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद उपलब्धता, निःशुल्क बीज वितरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में संबंधित लेखपाल एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहेंगे तथा किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। सोमवार को धनुवा, रायनगर, नसीरपुर और धरबार सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में अभियान संचालित होगा। इसी प्रकार मंगलवार से शुक्रवार तक क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा। तहसीलदार ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिनकी गाटा संख्या अब तक फार्मर रजिस्ट्री से वंचित है, वे समय रहते प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। अभियान के दौरान किसानों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Susheel kant draggable=
Susheel kant
Reporter

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह