ब्रेकिंग न्यूज़

मृदा परीक्षण अभियान के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित संतुलित उर्वरक व जैविक खेती पर दिया गया जोर

मृदा परीक्षण अभियान के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित संतुलित उर्वरक व जैविक खेती पर दिया गया जोर

मृदा परीक्षण अभियान के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित संतुलित उर्वरक व जैविक खेती पर दिया गया जोर


जसवंतनगर/इटावा। आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को कृभको द्वारा केबीएसके जसवंतनगर, इटावा को आवंटित मृदा परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी के तहत मृदा परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान धरबार श्री राम विरेश यादव रहे। इस अवसर पर गांव के प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।


संगोष्ठी में किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा कृभको के उत्कृष्ट उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जैविक खेती को अपनाने और रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने पर विशेष जोर दिया गया।


किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक किया गया और इसके लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही उर्वरकों का वितरण किया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान मृदा परीक्षण की विधि, उसकी उपयोगिता और मृदा नमूना लेने के सही तरीके के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम के किसानों के साथ कुल 50 मृदा नमूने भी एकत्र किए गए।


अंत में किसानों से मृदा परीक्षण को अपनाने और उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की अपील की गई।

Susheel kant draggable=
Susheel kant
Reporter

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह

×