ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल बना मौत का फरमान, विभागीय लापरवाही से बुजुर्ग की गई जान

बिजली बिल बना मौत का फरमान, विभागीय लापरवाही से बुजुर्ग की गई जान

बिजली बिल बना मौत का फरमान, विभागीय लापरवाही से बुजुर्ग की गई जान


इटावा। जिले के भरथना कस्बे में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बुजुर्ग की मौत का कारण बन गई। मामला मोहल्ला महावीर नगर का है, जहां 57 वर्षीय शिवपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अत्यधिक बिजली बिल और विभागीय उपेक्षा के चलते उन्हें गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी जान चली गई।

बताया गया है कि शिवपाल पिछले कई महीनों से अपने बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर विभाग के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। परिजनों के अनुसार, तीन महीने का बिजली बिल करीब 1 लाख 80 हजार रुपये आ गया था, जिसे देखकर वह पहले ही तनाव में थे। आरोप है कि बिल संशोधन के नाम पर उन्हें बार-बार कार्यालय बुलाया जाता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुके थे।

परिजनों ने बताया कि देर रात उनके मोबाइल पर करीब 1 लाख 60 हजार रुपये के बिजली बिल का मैसेज आया, जिसे देखने के बाद शिवपाल को गहरा सदमा लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए परिजन शव को लेकर विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंच गए और करीब तीन घंटे तक वहां शव रखकर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। परिजनों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते ही यह घटना हुई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Rahul kumar draggable=
Rahul kumar
State Admin

State Admin Module - 1

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


📆 महीने के अनुसार संग्रह