जब वर्दी ने निभाया इंसानियत का फर्ज: रक्तदान कर बचाई किशोरी की जान, पुलिस टीम का हुआ सम्मान
जब वर्दी ने निभाया इंसानियत का फर्ज: रक्तदान कर बचाई किशोरी की जान, पुलिस टीम का हुआ सम्मान
जसवंतनगर। एनीमिया से पीड़ित एक किशोरी को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मानवता और सेवा भावना का परिचय देते हुए रक्तदान करने वाली जसवंतनगर पुलिस टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। थाना सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि खून की कमी से जूझ रही बालिका की मदद के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी संगम कुमारी तथा महिला आरक्षी अनिता कुमारी ने रक्तदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया था। उनके इस सराहनीय कार्य से बालिका को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका।
सम्मान समारोह में समाजसेवी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद जहीर कुरैशी, अमन रजौरिया तथा मोहम्मद निजाम सहित अन्य लोगों ने पुलिस टीम का अभिनंदन किया।
वक्ताओं ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में मानवता और संवेदनशीलता का संदेश भी देती है। रक्तदान कर बालिका की जान बचाने का प्रयास करने वाली पुलिस टीम का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुलिसकर्मियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और मजबूत होती है।
जिला समाचार
-
-
-
रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जानJun 22, 2026 19 -
-
-
-
-
-
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवसMay 27, 2026 102
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!