ब्रेकिंग न्यूज़

तीन दिवसीय बौद्ध भीम कथा का आयोजन 29 मार्च से।

तीन दिवसीय बौद्ध भीम कथा का आयोजन 29 मार्च से।

तीन दिवसीय बौद्ध भीम कथा का आयोजन 29 मार्च से।

जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर, पोस्ट राजा का बाग में स्वर्गीय श्री हरिकिशुन एवं स्वर्गीय श्रीमती रामदेवी की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय “बौद्ध भीम कथा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बुद्ध, बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायकों के विचारों का प्रचार-प्रसार करना है।

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कथा का शुभारंभ 29 मार्च 2026, रविवार को होगा, जबकि समापन 31 मार्च 2026, मंगलवार को किया जाएगा। इसके उपरांत 1 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर 2 बजे से मैत्री भोज का आयोजन रखा गया है। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में कथा वाचन का दायित्व प्रख्यात भीम कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर द्वारा निभाया जाएगा, जो श्रोताओं को बुद्ध एवं भीम के विचारों से अवगत कराएंगी। आयोजकों ने बताया कि न्याय, समता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित समाज निर्माण के उद्देश्य से इस आयोजन को रखा गया है।

इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता एवं एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Lalman Batham draggable=
Lalman Batham
Mandal Admin

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह