ब्रेकिंग न्यूज़

नर्सिंग कॉलेज के 9 छात्रों का अपोलो अस्पताल में चयन, परिसर में खुशी का माहौल

नर्सिंग कॉलेज के 9 छात्रों का अपोलो अस्पताल में चयन, परिसर में खुशी का माहौल

नर्सिंग कॉलेज के 9 छात्रों का अपोलो अस्पताल में चयन, परिसर में खुशी का माहौल

प्रदीप सिंह चौहान 


    जसवंतनगर/इटावा। चौधरी सुघर सिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के 9 छात्रों का देश के प्रतिष्ठित अपोलो अस्पताल, दिल्ली में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष और गर्व का माहौल है।

                 कॉलेज परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (अपोलो अस्पताल) की चयन टीम ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया में छात्रों ने अपने विषय ज्ञान, व्यवहारिक दक्षता, संचार कौशल और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। चयनित विद्यार्थियों में शिवानी कुशवाहा, दिव्या कुशवाहा, रोहित यादव, शिवानी यादव, अनु यादव, सपना यादव, आकांक्षा पाल, मेघा पाल और राधा यादव शामिल हैं।

                  इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम बताया।

               संस्थान की डायरेक्टर डॉ. रीमा मंडल ने भी खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विद्यार्थी अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार कॉलेज पूर्व में भी कई नामी अस्पतालों में छात्रों का प्लेसमेंट कर चुका है। अंत में शिक्षकों व स्टाफ ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Admin

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह