ब्रेकिंग न्यूज़

राजमार्ग पर भीषण हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, भाई घायल।

राजमार्ग पर भीषण हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, भाई घायल।

राजमार्ग पर भीषण हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, भाई घायल।

प्रदीप सिंह चौहान




जसवन्तनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉर्डन तहसील के समीप मंगलवार की दोपहर को सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया।

                प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के ग्राम नगला देवी निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा पत्नी नबाब सिंह निवासी ग्राम विचपुरी थाना वैदपुरा को उसकी ससुराल विचपुरी छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह मॉर्डन तहसील के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी श्रद्धा सड़क पर गिर गई जिससे ट्रक चालक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवधेश घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

                 सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार व शिवशंकर सिंह के साथ एनएचएआई के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका का पति व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। जसवंतनगर समाचार रिपोर्ट - Prem Kumar Shakya

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Admin

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह