ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रंप का बड़ा ऐलान: समझौता नहीं, खत्म होगा ईरान का शासन! मिडिल ईस्ट में जंग तेज

ट्रंप का बड़ा ऐलान: समझौता नहीं, खत्म होगा ईरान का शासन! मिडिल ईस्ट में जंग तेज

ट्रंप का बड़ा ऐलान: समझौता नहीं, खत्म होगा ईरान का शासन! मिडिल ईस्ट में जंग तेज

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान  कहा कि यह युद्ध ईरान की सैन्य शक्ति और उसके शासको को पूरी तरह ख़त्म करने के बाद ही समाप्त होगा । फिलहाल युद्ध खत्म करने के लिए किसी तरह की बातचीत में उनकी कोई रुचि नहीं है।

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की युद्ध के शुरुआत में मौत के बाद अब देश में नए सुप्रीम लीडर के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। ईरानी मीडिया के अनुसार असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बैठक जल्द हो सकती है, जिसमें नए नेता के नाम पर सहमति बनने की संभावना है। ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन में ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई हैं। कुवैत में एक सरकारी कार्यालय में भीषण आग लगने की सूचना मिली है। वहीं सऊदी अरब ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले जारी रहे तो रियाद भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए कहा कि ईरान का मकसद उन्हें नुकसान पहुंचाना नहीं था। हालांकि उन्होंने ट्रंप की ओर से मांगी गई “बिना शर्त आत्मसमर्पण” की मांग को खारिज करते हुए इसे “सिर्फ एक सपना” बताया।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत के अनुसार अमेरिकी और इज़राइली हमलों में अब तक 1,300 से ज्यादा ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। वहीं ईरान के जवाबी हमलों में इज़राइल में 10 लोगों और 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है। इज़राइल ने लेबनान को चेतावनी दी है कि यदि हिज़्बुल्लाह को नहीं रोका गया तो उसे “भारी कीमत” चुकानी पड़ेगी। लेबनान में इज़राइली हमलों में अब तक लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रभावित होने से तेल की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

(अंतरराष्ट्रीय डेस्क | दैनिक धमाका पत्रिका)

दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो  draggable=
दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो
NA

New Delhi, Delhi

दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो दैनिक धमाका पत्रिका की आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य जिम्मेदार पत्रकारिता, पारदर्शिता और सत्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह