कुशीनगर : बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा तौफीक अंसारी गिरफ्तार
कुशीनगर : बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा तौफीक अंसारी गिरफ्तार
कुशीनगर। थाना विशुनपुरा पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना विशुनपुरा में मुकदमा संख्या 145/2026, धारा 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। इसी मामले में आरोपी तौफीक अंसारी पुत्र नवीरसूल अंसारी, निवासी लोहेर पट्टी, फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागों के आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक उदयराज यादव, कांस्टेबल मिथिलेश सिंह और कांस्टेबल बृजेश कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा दोषियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा
जिला समाचार
-
-
-
-
-
-
-
ख़त्म-ए-कुरआन की मुकम्मल होने पर दुआ, क्षेत्र में खुशी का माहौलMar 17, 2026 133
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!