ब्रेकिंग न्यूज़

मानव सेवा की मिसाल: बच्चों ने गुल्लक तोड़कर जरूरतमंद को दिया सहारा

मानव सेवा की मिसाल: बच्चों ने गुल्लक तोड़कर जरूरतमंद को दिया सहारा

मानव सेवा की मिसाल: बच्चों ने गुल्लक तोड़कर जरूरतमंद को दिया सहारा

जसवंतनगर/इटावा। कस्बे के मोहल्ला लुधपुरा में मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार के बच्चों ने अपनी गुल्लक की बचत से एक असहाय व्यक्ति की मदद कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।


जानकारी के अनुसार, करीब एक वर्ष से पैर टूटने के कारण बिस्तर पर पड़े गौतम बाबू की स्थिति को देखते हुए बच्चों ने बिना किसी को बताए अपनी जमा पूंजी इकट्ठा की और उनके लिए एक वॉकर खरीदकर भेंट किया। इस वॉकर से अब उन्हें चलने-फिरने और दैनिक कार्यों में काफी सहारा मिल सकेगा।


इस सराहनीय पहल में अंचल सिंह (ट्रेनी, सीटी स्कैन टेक्नीशियन, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा), समृद्धि सिंह, मेघा सिंह और कार्तिक आनंद शामिल रहे।


परिवारजनों ने बच्चों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के साथ-साथ मानवीय संवेदनाएं बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों की यह पहल न केवल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों के लिए की जाए।


“जीना है बस उसी का जिसने ये राज जाना है, काम आदमी का औरों के काम आना।”

Susheel kant draggable=
Susheel kant
Reporter

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह

×